main page

पिता की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती: प्रियंका चोपड़ा

Updated 19 February, 2017 05:09:45 PM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह के मौके पर यादों को शेयर किया और पिता को भावुकता के साथ याद किया। प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का कैंसर की वजह से जून, 2010 में निधन हो गया था। वह 62 साल के थे।

वह अपने पिता के बहुत करीब थीं और उन्होंने अपनी कलाई पर ‘डैडीज गर्ल’ का टैटू बनवा रखा है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपने माता-पिता को शादी की सलाहगिरह की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा, ‘‘मां और डैड आपको सालगिरह की बधाई। पिता की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं।’’

:

BaywatchPriyanka ChopraQuantico season 2

loading...