बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए हैं। खबरें आ रही हैं कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को स्पैशल गिफ्ट दिया है।
08 Jan, 2018 09:46 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए हैं। खबरें आ रही हैं कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को स्पैशल गिफ्ट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी दी है। गिफ्ट पाकर दीपिका बहुत खुश हो गईं।
दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने रणवीर संग उनके रिलेशन पर पहले ही अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था पिता होने के नाते मैंने दीपिका को अपना फैसला लेने की छूट दे रखी है। शादी की बात है तो इसमें भी जो उनका मन करे वो कर सकती हैं।
फिल्मों की बात करें तो रणवीर और दीपिका फिल्म 'पद्मावत' में दिखेंगे। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो सकती है।