main page

रास्ते पर आईं संजय दत्त की Ex-वाइफ, लिव-इन पार्टनर ने किया पैसे देने से इंकार

Updated 28 September, 2017 03:57:17 PM

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की एक्स वाइफ और मॉडल रिया पिल्लई हाल ही में एक बार फिर अपने लिव-इन पार्टनर लिएंडर पेस से कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की एक्स वाइफ और मॉडल रिया पिल्लई हाल ही में एक बार फिर अपने लिव-इन पार्टनर लिएंडर पेस से कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि रिया ने लिएंडर पर डोमैस्टिक वायलैंस और 10 साल की बेटी आयना के लिए मैंटीनैंस खर्च का केस दर्ज कराया था। रिया केस के सिलसिले में बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी पहुंचीं। लिएंडर हर महीने रिया को सिर्फ 1.5 लाख रु. दे रहे हैं जबकि उन्होंने पति से 2.62 लाख की मांग की थी। बांद्रा कोर्ट में हुई सुनवाई में रिया ने बताया कि वो लंबे टाइम से अपने फ्रेंड्स से पैसे उधार ले रही हैं। 

Bollywood Tadka

हाल ही में उन्होंने अपने दो फ्रैंड्स से 50 हजार रु. लिए हैं। साथ ही वो अबतक अपनी सारी सेविंग भी खर्च कर चुकी हैं। इस हियरिंग में लिएंडर कोर्ट नहीं पहुंचे थे। कि रिया 2009 से न सिर्फ अपना घर मेंटेन कर रही हैं बल्कि वो बेटी की भी परवरिश कर रही हैं। वहीं लिएंडर ने उन्हें 2014 से 1.5 लाख रु. मेंटिनेंस अमाउंट देना शुरु की है। रिया और लिएंडर की बेटी आयना का पिछले साल ही ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराया गया। जिसके बाद लोगों को लगा कि शायद ये कपल साथ आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो लिएंडर को अब रिया और अपनी फैमिली के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। यहां तक कि लिएंडर लगातार कोर्ट केस लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि रिया से उन्होंने शादी नहीं की है और न ही वो उनकी पत्नी हैं। ऐसे में वो रिया की मांगें पूरी करने के लिए बाध्य नहीं है। लिएंडर इन दिनों अपनी जूनियर टेनिस प्लेयर तन्वी शाह को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर 2016 से खबरें हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि 1987 में संजय दत्त ने रिचा शर्मा से शादी की लेकिन कैंसर के चलते रिचा की 1996 में मौत हो गई। रिचा के जाने के बाद संजय की लाइफ में मॉडल रिया पिल्लई की एंट्री हुई। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। साल 1998 में संजय दत्त से रिया पिल्लई ने शादी की। ये संजय दत्त की दूसरी जबकि रिया की पहली शादी थी। लेकिन से रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। 2002 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 

:

Sanjay DuttLeander Paesrhea pillai

loading...