main page

लाहौर की लड़की और फिरोजपुर के लड़के की प्रेम कहानी के साथ दो देशों की सांझ दिखाएगी ‘लाहौरिए’

Updated 10 May, 2017 02:50:52 PM

पंजाबी फिल्म लाहौरिए दुनिया भर में 12 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमरेंद्र गिल, सरगुन मेहता, युवराज हंस, निमरत खैहरा, गुग्गू गिल, सरदार सोही, निर्मल ऋषि, हॉबी धालीवाल

जालंधर: पंजाबी फिल्म लाहौरिए दुनिया भर में 12 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमरेंद्र गिल, सरगुन मेहता, युवराज हंस, निमरत खैहरा, गुग्गू गिल, सरदार सोही, निर्मल ऋषि, हॉबी धालीवाल और राजीव ठाकुर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी अंबरदीप सिंह ने लिखी है और इस का निर्देशन भी खुद अंबरदीप सिंह ने ही किया है। फिल्म और निजी जिंदगी के बारे में आज सरगुन मेहता के साथ कई सवाल-जवाब किए गए, जिसे हम पाठकों से सांझा कर रहे हैं।

सवाल: लाहौरिए फिल्म का सफर कैसा रहा?

जवाब: फिल्म का सफर बहुत अच्छा रहा। अमरेंद्र गिल, अंबरदीप सिंह और कारज गिल परिवार के एक सदस्य की तरह लगते हैं। अमरेंद्र गिल के साथ लाहौरिए मेरी तीसरी फिल्म है, जिस का सफर शानदार रहा।

सवाल: फिल्म में कौन सी भूमिका निभा रहे हो?

जवाब: फिल्म दो किरदारों के नजरिए से चलती है, लड़की लाहौर में रहती है और लड़का फिरोजपुर में।  फिल्म में मैं अमीरो नाम की एक पढ़ी-लिखी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो लाहौर में जन्मी साधारण लड़की है। 

सवाल: अमरेंद्र गिल के साथ यह आपकी तीसरी फिल्म है, कैमिस्ट्री कैसी रही?

जवाब: हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं, शायद यही कारण है कि हमारी कैमिस्ट्री बहुत ही बढिय़ा है। हम दोनों को पता है कि हमें एक सीन में कैसे एक्ट करना है। कैमिस्ट्री में हर बार कुछ नया लेकर आना बहुत मुश्किल होता है। हम नहीं चाहते कि धन्न कौर और गेजे या लव पंजाब वाले अमरेंद्र और सरगुन को फिर पर्दे पर उतारा जाए। अंबरदीप सिंह ने लाहौरिए को बहुत ही बढिय़ा तरीके के साथ डायरैक्ट किया है, जिससे हमारी जोड़ी में नयापन देखने को मिलेगा।

सवाल: धन्न कौर से कितनी अलग है अमीरो?

जवाब: दोनों बिल्कुल अलग किरदार हैं। धन्न कौर एक बहुत तेज लड़की थी, उसे पता था कौन से व्यक्ति के साथ किस तरह बात करनी है लेकिन अमीरो इतनी तेज नहीं है।

सवाल: पॉलीवुड में डैब्यू के पीछे किस का हाथ मानते हो?

जवाब: मुझे किसी ने बताया था कि अमरेंद्र गिल की माता जी ने मुझे टी.वी. सीरियल में देखा था और उन्होंने अमरेंद्र को कहा था कि वह मेरे साथ काम जरूर करे। मैं अब तक अमरेंद्र गिल की माता जी से नहीं मिली हूं लेकिन मुझे लगता है कि वहीं मेरे पॉलीवुड डैब्यू का कारण है।

:

Sargun mehtaInterviewLahoriye

loading...