main page

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति की बात मानते EX ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ उठाया ये कठोर कदम

Updated 02 December, 2017 02:55:55 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर और एक्टर फरहान अख्तर का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कुछ दिनों पहले ये खबरें भी सामने आई थी कि  श्रद्धा-फरहान एक दुसरे से प्यार करने लगे हैं और वो एक दुसरे के साथ रिलेशन में हैं। यहां तक कि दोनों लिव इन में रहने लगे थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर और एक्टर फरहान अख्तर का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कुछ दिनों पहले ये खबरें भी सामने आई थी कि  श्रद्धा-फरहान एक दुसरे से प्यार करने लगे हैं और वो एक दुसरे के साथ रिलेशन में हैं।

Bollywood Tadka

यहां तक कि दोनों लिव इन में रहने लगे थे। लेकिन श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इस रिश्ते को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई और श्रद्धा को अपने करियर पर ध्यान देने को कहा। पापा शक्ति की बात मानते हुए, श्रद्धा ने धीरे-धीरे फरहान के साथ दूरियां बढ़ानी शुरु कर दी। कहा जा रहा हैं की श्रद्धा इन दिनों अपने करियर पर ध्यान देते हुए फरहान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में श्रद्धा कपूर को फरहान अख्तर के साथ स्टेज शेयर करने का ऑफर मिला। लेकिन उन्होंने ने इस ऑफर को मना कर दिया हैं। दरअसल, बिहार सरकार ने पटना मैराथन का आयोजन किया है। इस मैराथन प्रोग्राम के लिए मिल्‍खा सिंह और फरहान के साथ-साथ श्रद्धा को भी न्योता भेजा गया था। लेकिन उन्होंने इसका स्वीकार नहीं किया।

Bollywood Tadka

श्रद्धा फरहान के साथ कोई स्टेज शेयर नहीं करना चाहती हैं। श्रद्धा बहुत जल्द बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। तो वहीँ फरहान ने कुछ सालों पहले एक फिल्म में मिल्‍खा सिंह की भूमिका अदा की थी। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने पटना मैराथन के लिए इन दोनों को आमंत्रित किया था।

Bollywood Tadka

बता दें कि फरहान और श्रद्धा ने पहली बार फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के साथ इनके अफेअर की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। खैर, श्रद्धा इनदिनों साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्‍म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘साहो’ के बाद वो बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म पर काम करना शुरु कर देंगी।

:

shraddha kapoorFarhan Akhtarshakti kapoor

loading...