फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ''हसीना पारकर'' का ट्रेलर मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में लॉन्च...
18 Jul, 2017 07:16 PMमुंबईः फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकर' का ट्रेलर मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में लॉन्च किया गया। इसके चलते शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का शो रद्द्द करना पड़ा। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकर' का ट्रेलर मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में लांच किया गया। इसके चलते शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का शो रद्द करना पड़ा।
बता दें मुंबई का मराठा मंदिर थिएटर वैसे तो सिंगल स्क्रीन है, लेकिन शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज होने के बाद से ही आज तक इस सिनेमाघर में चल रही है और आज भी लोग इस फिल्म को देखने वहां जाते हैं। मंगलवार को श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना पारकर' का ट्रेलर यहां रिलीज हुआ। इसके चलते पिछले लगभग 22 सालों से इस थिएटर में चलती आ रही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्क्रीनिंग पहली बार रोकी गई।
'हसीना पारकर' में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह पहले हसीना एक सामान्य महिला का जीवन बिता रही है और जब उसके पति को अरुण गवली का गैंग मार देता है तो वह दाऊद के गैंग में शामिल हो जाती है। इसके बाद हसीना पार्कर नागपाड़ा की 'गॉडमदर' बन जाती है। यह फिल्म 18 अगस्त, 2017 को रिलीज़ होगी।