main page

श्रीदेवी को लेकर आई गूगल पर बाढ़, एक दिन में करोड़ों लोगों ने किया सर्च

Updated 26 February, 2018 04:23:14 PM

शनिवार रात में ही मशहूर सिने अदाकारा श्रीदेवी का हृदय गति रुकने से निधन हो चुका था। उसके बाद गूगल पर श्रीदेवी के बारे में सर्च किया जाने लगा।

नई दिल्ली:  शनिवार रात में ही मशहूर सिने अदाकारा श्रीदेवी का हृदय गति रुकने से निधन हो चुका था। उसके बाद गूगल पर श्रीदेवी के बारे में सर्च किया जाने लगा। दोपहर 12 बजे से पहले 10 लाख लोग श्रीदेवी को सर्च कर चुके थे। 3 बजे तक तो यह आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया और शाम करीब पांच बजे तक एक करोड़ लोग श्रीदेवी के बारे में और अधिक जानने के लिए गूगल पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके थे।

 Bollywood Tadka
Rajinikanth

@superstarrajini
I’m shocked and very disturbed. I’ve lost a dear friend and the industry has lost a true legend. My heart goes out to her family and friends. I feel the pain with them #RIPSridev ... you will be missed.


1
लोगों ने श्रीदेवी के साथ-साथ कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह (जिनकी शादी में वह दुबई गई थीं) आदि के बारे में भी गूगल पर खोजबीन की। लोगों ने यह भी जानना चाहा कि कार्डियक अरेस्ट (जिसकी वजह से श्रीदेवी की जान गई) क्या होता है। कुछ लोगों ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बारे में जानने की कोशिश की। साथ ही, कई यूजरों ने श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर नाम से सर्च किया।

 
Amitabh Bachchan

@SrBachchan
T 2625 - न जाने क्यों , एक अजीब सी घबराहट हो रही है  !!

 

Bollywood Tadka

 

श्रीदेवी और उनकी मौत के बारे में सबसे अधिक गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों ने गूगल का सहारा लिया, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों ने उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोग भी श्रीदेवी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

 

Bollywood Tadka

पुलिस अफसरों ने भी देर शाम तक पार्थिव शरीर के पहुंचने की उम्मीद जाहिर की थी। हालांकि शुरुआत में ये जानकारी सामने आयी थी कि रात 8 बजे तक शव पहुंच जाएगा और सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी, क्योंकि उन्हें नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया है। 
 

:

sri devi google search

loading...