बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना हाल ही में मम्मी गौरी और फ्रैंड्स के साथ आगरा ताजमहल देखने पहुंचीं। गौरी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में सुहाना फैंड्स के साथ काफी मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना व्हाइट प्रिंटेड कुर्ते के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आईं।
31 Mar, 2018 03:48 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना हाल ही में मम्मी गौरी और फ्रैंड्स के साथ आगरा ताजमहल देखने पहुंचीं। गौरी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
तस्वीरों में सुहाना फैंड्स के साथ काफी मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना व्हाइट प्रिंटेड कुर्ते के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आईं।
बता दें कि सुहाना पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। वह अपनी ड्रेसिंग और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। सुहाना अभी केवल 18 साल की हैं।
मगर उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ी जा रही हैं। वह अक्सर सोशल साइट पर अपनी फ्रैंड्स यां परिवार के साथ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सुहाना के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि सुहाना उनकी आदतों की बिल्कुल भी फॉलो नहीं करती हैं। वह खुद अपने निर्णय लेती हैं और खुद को ही फॉलो करती हैं। यही बात शाहरुख को काफी पसंद है।