main page

पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं सुनिधि चौहान, खुद पापा ने दी यह गुड न्यूज

Updated 14 August, 2017 03:35:38 PM

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने 2012 में हितेश सोनिक से शादी की थी।

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने 2012 में हितेश सोनिक से शादी की थी। खबरों की मानें तो वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं। 

Bollywood Tadka

कहा जा रहा है कि सुनिधि प्रेग्नेंट हैं। उन्हें पांचवां महीना चल रहा है। इस बारे में उन्होंने ज्यादा लोगों को नहीं बताया है। सिर्फ परिवार औऱ उनके दोस्तों को ही इस बारे में जानकारी है। अब उन्होंने बाहर आना-जाना भी छोड़ दिया है। इन दिनों सुनिधि खासतौर पर बच्चे के स्वागत के लिए घर सजा रही हैं।

Bollywood Tadka

सूत्रों के मुताबिक सुनिधि के पापा ने इस खबर को कन्फर्म किया है। उनका कहना है कि सुनिधि बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। सुनिधि बहुत मेहनती रही है। मुझे उस पर गर्व है। सुनिधि के पापा की मानें तो वह घर से ही अपने पुराने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। उनकी हेल्थ को ध्य़ान में रखते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है।

Bollywood Tadka

बता दें कि सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।

Bollywood Tadka

हालांकि, उनके हुनर को पहचाना टीवी एंकर तब्बसुम ने उन्होंने सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि को मौका मिला दूरदर्शन के रियालिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने का। सुनिधि इस शो में विनर रही थीं।
 

:

sunidhi chauhanpregnant

loading...