तैमूर अली खान की आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ ही मिंटो में वायरल हो जाती है। लोगों में तैमूर की फोटो की क्रेज भी काफी है हो भी क्यों न तैमूर अली खान है ही इतने क्यूट।
16 Jan, 2018 11:48 AMमुंबई: करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ ही मिंटो में वायरल हो जाती है। लोगों में तैमूर की फोटो का क्रेज भी काफी है। हाल ही में करीना अपने बेटे तैमूर के साथ अपने किसी करीबी दोस्त का बर्थडे अटेंड करने पहुंची। तैमूर इस पार्टी में बच्चों के साथ खेलते नजर आए। पार्टी में तैमूर बच्चों के साथ झूले पर बैठे दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि तैमूर के साथ तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य भी नजर आया। तैमूर इसके पहले लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे।
तैमूर अली खान एक साल के हो गए हैं। उन्होंने दिसंबर में अपना बर्थडे पटौदी में सेलिब्रेट किया था। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में तैमूर के स्टारडम को लेकर कहा था अभी वो छोटा है, उसका स्टारडम देखने के लिए अभी हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा। वो बड़े होकर कैसे बिहेव करता है, उसकी पसंद क्या होगी, ये जानने में अभी टाइम लगेगा।
हालांकि, वो काफी तमीजदार हैं। सैफ ने बताया था कि अगर आप तैमूर से कहेंगे बैठो तो वो एक मिनट में समझ जाता है। तैमर थैंक्यू, आदाब और नमस्ते कहते हैं। आपको बता दें कि मॉम करीना और डैड सैफ तैमूर को घर पर टिम के नाम से बुलाते हैं।