main page

KISS DAY SPCL: इन 10 सेलेब्स की KISSES ने मचाया हंगामा

Updated 13 February, 2017 01:56:35 PM

वैलेन्टाइन डे के ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले ''KISS डे'' का महत्व खास तौर से प्रेमी युगलों के लिए होता है

मुंबई: वैलेन्टाइन डे के ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले 'KISS डे' का महत्व खास तौर से प्रेमी युगलों के लिए होता है। पूरी दुनिया में 13 फरवरी 'KISS डे' के रूप में मनाया जाता है। KISS के चक्कर में कई सेलिब्रिटीज फंसे हैं। बता दें कि दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के साथ कई बार ऐसे किसिंग विवाद हो चुके हैं।

1. एक्ट्रैस लीना चंद्रावरकर को मुंबई में 2015 में आयोजित 'हम लोग अवॉर्ड्स' फंक्शन में मशहूर वकील और पॉलिटिशियन राम जेठमलानी ने किस कर लिया था।

2. 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। हालांकि, प्रिंस के चारो ओर कड़ी सिक्युरिटी थी, लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर किस किया था। कई दिनों तक यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा।

3. दिल्ली में एड्स जागरूकता अभियान के तहत जब मंच पर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को KISS किया तो उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। हालांकि, बाद में रिचर्ड ने पूरे देश से माफी मांग ली थी।

4.एक्ट्रैस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले ने चैरिटी के लिए अपनी 'किस' की बोली लगाई थी। एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के ग्रैंड बॉल के दौरान एक शख्स ने इसके लिए 49 लाख रुपए अदा किए।

5.2014 में राम जेठमलानी की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने एक्टर धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र ने उन्हें फूलों का गुलस्ता देकर बधाई दी और उन्हें किस कर लिया था।

6. एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने ऋतिक रोशन को 'किस' कर लिया था।

7. सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पेज पर छपा था।

8. केप टाउन में 1993 में नेल्सन मंडेला के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शबाना आजमी भी शामिल हुई थीं। दोनों की मुलाकात के दौरान शबाना ने मंडेला के गाल पर किस किया था।

9. फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बिपाशा बसु को लेकर खूब चर्चा में रह चुके हैं। साल 2007 में दोनों की एक ऐसी फोटो मीडिया में आई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को किस कर रहे थे।

10. 2015 में आयोजित एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान पॉप सिंगर मैडोना ने रैपर ड्रैक को सरप्राइज 'किस' देकर सबको हैरान कर दिया।

:

kissValentine DayHrithik RoshanRekha

loading...