main page

लौट आया जमाकर रख देने वाला इश्क, पहली दिसबंर को फिर से डूबेगा Titanic

Updated 22 November, 2017 02:21:34 AM

कल्ट फिल्म टाइटैनिक एक बार फिर रिलीज हो रही है। इसे अब 2डी और 3डी में रिलीज किया...

मुंबईः कल्ट फिल्म टाइटैनिक एक बार फिर रिलीज हो रही है। इसे अब 2डी और 3डी में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 20 साल पहले 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक डिलीटेड सीन वायरल हो रहा है। ये अपने आप में भावुक करने वाला सीन है।

 

'टाइटैनिक' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। यह सबसे पॉप्युलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। वहीं लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट ने 'जैक' और 'रोज' के रूप में सभी का दिल जीत लिया था।

 

गौरतलब है कि 14-15 अप्रैल 1912 को रात 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक बर्फ के विशाल टुकड़े से टकराया था। इसके ढाई घंटे बाद ही ये जहाज समुद्र में दफन हो गया था। इस पर 2,224 यात्री सवार थे। इनमें से 1,500 से ज्यादा यात्री मारे गए थे। इसी से जुड़ा ये सीन अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे यात्रियों पर फिल्माया गया है।

:

Titaniconce again releasetrailerbollywoodhollywood

loading...