main page

आधुनिक सिनेमा से खलयानक गायब हो रहे हैं: शक्ति कपूर

Updated 10 June, 2018 05:47:44 PM

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का कहना है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक गायब हो रहे हैं। अभिनेता ने टीवी शो ''हाई फीवर..डांस का नया तेवर'' का हिस्सा बनने पर यह विचार व्यक्त किए। एंड टीवी चैनल के शो में वह गुलशन ग्रोवर के साथ शामिल हुए हैं। शक्ति ने कहा, "बॉलीवुड हमेशा से खलनायक के चरित्र के लिए एक अनोखा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का कहना है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक गायब हो रहे हैं। अभिनेता ने टीवी शो 'हाई फीवर..डांस का नया तेवर' का हिस्सा बनने पर यह विचार व्यक्त किए। एंड टीवी चैनल के शो में वह गुलशन ग्रोवर के साथ शामिल हुए हैं। शक्ति ने कहा, "बॉलीवुड हमेशा से खलनायक के चरित्र के लिए एक अनोखा अनुभव महसूस कराने पर जोर देता रहा है, लेकिन एक खलनायक का रोमांटिक सीन सिर्फ आधुनिक दौर में ही हो सकता है। दौर बदल रहा है और आधुनिक सिनेमा से खलनायक गायब हो रहे हैं। ऐसे में एक अभिनेता को बहुत बहुमुखी होना चाहिए और हर किरदार को अच्छे से निभाना चाहिए।"


शक्ति कपूर के विचारों से सहमति जताते हुए गुलशन ने कहा, "अभिनय को सिनेमा बिल्कुल एक नए स्तर पर ले गया है। आधुनिक फिल्मों में हम किसी को एक पूर्ण खलनायक का किरदार निभाते नहीं देख रहे। इसलिए बदलाव को ध्यान में रखते हुए कलाकारों को अच्छा और माहिर बनना होगा और सभी किरदारों को अच्छे से निभाना होगा।"
 

: Konika

Shakti KapoorGulshan GroverBollywood Hindi NewsBollywood Celebrity News

loading...