main page

ममता कुलकर्णी पर कसा शिकंजा, मुंबई के 3 फ्लैट होंगे जब्त

Updated 05 November, 2017 09:09:49 PM

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, दरअसल ममता के तीन ...

मुंबईः अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, दरअसल ममता के तीन फ्लैट जब्त करने के आदेश ठाणे की विशेष अदालत ने दिए हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित तीनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। ठाणे पुलिस ने पिछले साल अप्रैल महीने में सोलापुर में अवैध रूप से चल रही ड्रग फैक्टरी का भांडाफोड़ किया था। 

 

दो हजार करोड़ रुपए के इसी ड्रग रैकेट में पुलिस को ममता कुलकर्णी और उसके करीबी विकी गोस्वामी की तलाश है। ठाणे पुलिस का दावा है कि विकी गोस्वामी सोलापुर में बने ड्रग्स को अपने नेटवर्क के जरिए विदेश में पहुंचाता था और ममता कुलकर्णी उसकी मदद करती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि नशे की खेप की तस्करी से जुड़ी बैठकों में ममता भी शामिल होती थी। हालांकि ममता इन आरोपों से इनकार करती रही है। समन भेजे जाने के बाद कोर्ट में हाजिर न होने के चलते अदालत ने ममता को फरार घोषित कर दिया है।

 

प्रावधानों के मुताबिक फरार आरोपी की गिरफ्तारी तक देश में स्थित उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाती है। इसी के तहत ममता कुलकर्णी के भी मुंबई में स्थित तीन फ्लैट जब्त करने की मंजूरी अदालत ने दी है।

 

पुलिस के मुताबिक वर्सोवा इलाके की स्काय इनक्लेव इमारत की पहली, दूसरी और सातवीं मंजिल पर स्थित थ्री बीएचके फ्लैट ममता कुलकर्णी के हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत में कागजात जमा किए गए हैं। जल्द ही जब्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। 

:

Mamta Kulkarniflatbollywood

loading...