main page

फ्लाइट में 'दंगल' गर्ल जायरा से छेड़छाड़, रोते हुए VIDEO में बताई आपबीती

Updated 10 December, 2017 12:47:11 PM

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आई अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक लाइव वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती बताई है। जायरा ने आरोप लगाया कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उ

नई दिल्ली: ‘दंगल’ फिल्म से मशहूर हुई अभिनेत्री जायरा वसीम ने आरोप लगाया कि दिल्ली-मुंबई विमान में उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने कथित तौर पर उनका उत्पीड़न किया।   अभिनेत्री ने एक लाइव वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जायरा ने कहा कि वह दिल्ली से मुंबई जाने वाले एयर विस्तारा के विमान में यात्रा कर रही थीं तभी उनके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने पैर उनकी कमर पर रगड़े।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘मैं आज दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में यात्रा कर रही थी और मेरे पीछे अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था जिसने दो घंटे की मेरी यात्रा को तकलीफदेह बना दिया। मैंने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए अपने फोन में रिकॉर्ड करने की भी कोशिश की क्योंकि केबिन की रोशनी मंद थी लेकिन मुझे पता नहीं चल सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोशनी कम थी तो उसने और ज्यादा बुरा किया। यह पांच से दस मिनट तक चलता रहा और फिर मुझे इसके बारे में पूरा यकीन हो गया। वह मेरे कंधों को कोहनी मार रहा था और लगातार अपने पैर मेरी कमर और गर्दन पर रगड़ रहा था’’  विमान से उतरने के तुरंत बाद रिकॉर्ड की गई वीडियो में जायरा कई बार रोई। 

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह ठीक नहीं है, मैं परेशान हूं। इस तरह आप लड़कियों की देखभाल करने जा रहे हैं? किसी को इस तरह का अनुभव नहीं कराना चाहिए। यह भयानक है। अगर हम खुद अपनी मदद नहीं करेंगे तो कोई भी हमारी मदद नहीं करेगा। यह सबसे खराब बात है।’’ विस्तारा एयरलाइन ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि वह इस शिकायत को देखेगी और उसने कहा कि उसकी ‘‘ऐसे व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस’’ की नीति है। एयरलाइन ने कहा, ‘‘हमने गत रात विमान में एक अन्य यात्री के साथ जायरा वसीम के अनुभव के संबंध में खबरें देखी हैं। हम इसकी विस्तृत जांच करा रहे हैं और हम हर तरीके से जायरा का समर्थन करेंगे। ऐसे व्यवहार को हम कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं।’’

 

 

 

:

Film DangleActress Zaira WasimVideoTamperingInstagramVistara Airlines

loading...