main page

Have A Look : Bigg Boss 9 के शुरू होने से पहले घर के अंदर की तस्वीरें हुई LEAK

Updated 09 October, 2015 06:01:05 PM

टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो " बिग बॉस " 11 अक्तूबर से शुरु होने जा रहा है। इस शो का दर्शकों में बेसब्री से इंतजार है।

मुंबई :टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो " बिग बॉस " 11 अक्तूबर से शुरु होने जा रहा है। इस शो का दर्शकों में बेसब्री से इंतजार है। अब तक शो के कई प्रोमो लॉन्च हो चुके हैं। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर खासी उत्सुकता है कि इस बार बिग बॉस का घर कैसा होगा उसमें क्या खास होगा। तो आपको बता दें कि सोशशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के घर की तस्वीरें लीक हो गई है।पेश है  देखें 'बिग बॉस' के घर के अंदर की तस्वीरें 

बिग बॉस के घर को इस बार शो की थीम Double Trouble के हिसाब से तैयार किया गया है। इस बार बिगबॉस के घर की बनावट पुराने सीजन की अपेक्षा काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। जैसा की आप देख सकते हैं हैं कि बिगबॉस का घर खूब रं-बिरंगा है। घर में लाला नीले और हरे रंग का काफी उपयोग किया गया है। थीम के ही मुताबिक इस बार बिग बॉस के घर में बेड रूम में डबल बेड लगाए गए हैं। 

इतना ही नहीं इस बार बिग बस का घर काफी रंग हरा-भरा भी है। घर के लॉन में रखे सोफे भी हरे रंग के ही हैं। वहीं हमेशा की तरह ही घर के बाहर की तरफ बड़े बड़े अक्षरों में BIGG BOSS लिखा हुआ है। थीम के ही मुताबिक घर में कुर्सिया भी जुड़ी हुई हैं यानी सिंगल की जगह डबल हैं। खैर शो में क्या क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे ये देखना काफी मजेदार होगा। 

:

Bigg Boss 9Salman KhanInside PicturesHomeTelevisionColourfull

loading...