बाॅलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली 10वीं
31 Aug, 2016 03:56 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली 10वीं एक्ट्रैस बन गई है। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग शुरु कर दी हैं। इस फिल्म से वह बाॅलीवुड में काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसके बाद तो उनकी फीस आैर भी बढ़ गई हैं।
खबरों के मुताबिक डायरैक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए दीपिका को 11 करोड़ फीस दी जाएंगी। लेकिन उनकी प्रवक्ता ने इन खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि “फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए कलाकारों के संदर्भ में फैली अफवाहें बिल्कुल गलत हैं। यह निराधार हैं।”
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाएंगे। दीपिका के साथ संजय लीला भंसाली तीसरी बार काम करने जा रहें हैं। उन्होंने ‘गोलियों की रासलीला : 'रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी एक साथ काम किया था।