main page

आनंद पंडित की फिल्म Underworld Ka Kabzaa में शामिल हुए एक्टर शिवराज कुमार, मेकर्स ने की घोषणा

Updated 03 March, 2023 03:17:16 PM

आज मेकर्स ने फिल्म में एक्टर शिवराज कुमार की एंट्री की घोषणा की है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' धीरे-धीरे और बड़ा होता जा रहा है, चाहे वह उनका पोस्टर हो, टीज़र हो या गाने। इसी बीच फिल्म की टीम ने बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया है। वहीं इस इवेंट ने दर्शकों को फिल्म के बारे में जानने के लिए और अधिक एक्साइडेट कर दिया है।

बता दें कि आज मेकर्स ने फिल्म में एक्टर शिवराज कुमार की एंट्री की घोषणा की है। इस फिल्म में वे एक अनूठी शैली को पर्दे पर प्रस्तुत करेंगे। वहीं इस फिल्म के लिए दर्शक बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पूरे भारत में 17 मार्च को रिलीज होगी।

शिवराजकुमार के साथ, दर्शक एक अद्भुत अनुभव के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 'अंडर वर्ल्ड का कब्जा' में अभिनेता एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों के लिए एक खास बात यह है कि उन्हें फिल्म की रिलीज तक, शिवराजकुमार के कैरेक्टर के बारे में उलझाकर रखा जाएगा। शिवराजकुमार के अलावा इस फिल्म में उपेंद्र, श्रिया सरन और किच्चा सुदीप भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है ।

Content Editor: Varsha Yadav

Underworld Ka KabzaaShivarajkumarAnand PanditUnderworld Ka Kabzaa latest newsUnderworld Ka Kabzaa release datehindi news

loading...