main page

अब सलमान की बहन ने तोड़ा कानून, घर पहुंची पुलिस!

Updated 01 August, 2015 01:34:57 PM

सलमान खान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी चल रही थी कि अचानक उस पार्टी में पुलिस पहुंच गई। इस पार्टी को देर रात साढ़े तीन बजे के आसपास रुकवा दिया।

मुंबई: सलमान खान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी चल रही थी कि अचानक उस पार्टी में पुलिस पहुंच गई। इस पार्टी को देर रात साढ़े तीन बजे के आसपास रुकवा दिया। पुलिस का कहना था कि देर रात ध्वनि प्रदूषण करना नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, शुक्रवार को सलमान खान अपनी लाडली बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी को धूम-धाम से घर पर मना रहे थे। इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, पुलकित सम्राट कुणाल खेमू और सोहा अली के अलावा कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी, नाच-गाना हो रहा था। पार्टी में मौजूद हर शख्स झूम रहा था। लेकिन पार्टी का ये शोर-शराबा सलमान के पड़ोसियों की नींद में खलल डाल रहा था।

सलमान के पड़ोसियों ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात पहुंचकर पार्टी को रुकवा दिया। पुलिस का कहना था कि देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाना नियमों के खिलाफ है। सलमान और उनके परिवार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

:

salman khanarpita choprapolice

loading...