main page

अनिल कपूर को वेलकम बैक की सफलता की उम्मीद

Updated 02 September, 2015 05:08:00 PM

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर को उनकी आने वाली फिल्म वेलकम बैक की सफलता की उम्मीद है। अनिल कपूर ने कहा ‘‘ यदि हास्य मनोरंजन फिल्म काम नहीं करती

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर को उनकी आने वाली फिल्म वेलकम बैक की सफलता की उम्मीद है। अनिल कपूर ने कहा ‘‘ यदि हास्य मनोरंजन फिल्म काम नहीं करती तो बॉलीवुड एक अच्छा निर्देशक खो देगा।’’ उन्होंने कहा कि फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हमने मुश्किलों का सामना किया लेकिन अब भी विश्वास है कि यह शो जरूर होना चाहिए।  मिस्टर इंडिया ने कहा ‘‘ अभी वह इस बारे में बात करना पसंद नहीं करेंगे और वह फिल्म की सफलता पर उम्मीद है। यह हमारे निर्माता के लिए बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है। मैं आज एक भावनात्मक बात कहना चाहूंगा, यदि  वेलकम बैक ने काम नहीं किया तो हम अच्छा निर्देशक खो देंगे। ’’   

उल्लेखनीय है कि अनीस बज्मी निर्देशित वेलकम बैक वर्ष 2007 में प्रदर्शित वेलकम की सीक्वल है। वेलकम बैक में अनिल कपूर के अलावा जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर, परेश रावल, श्रुति हासन, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया और शाइनी अहूजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

 
:

Anil KapoorWelcome BackMr India

loading...