main page

मलाइका अरोड़ा ने शूरू की अपने पहले डिजिटल शो 'मूविंग इन विद मलाइका' की शूटिंग, दिखी घर की झलक

Updated 23 November, 2022 05:15:05 PM

बॉलीवुड की ग्लैमरल एक्ट्रेस मलाइक अपना डिजिटल शो मूविंग इन विद मलाइका लेकर आ रही है। शो में मलाइका के घर की हर चीज आपको देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपना डिजिटल शो लेकर आ रही हैं। शो का नाम  'मूविंग इन विद मलाइका' रखा है। इस शो के जरिए हमे एक्ट्रेस के लाइफस्टाइल के बारे में पता चलेगा। शो की शुटिंग आज से शुरु हो गई है। 

                      Bollywood Tadka

इसी बीच हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेन्ट्स 'मूविंग इन विद मलाइका' की रिलीज से पहले डिज्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका अरोड़ा के घर की एक झलक पेश की है। मलाइका अरोड़ा के घर में वह सब कुछ है जो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में दर्शाता है - ग्लैमरस, कम्फर्टेबल, वॉर्म और स्लीक।

                       Bollywood Tadka

इसके जरिए दर्शकों को अब स्टार की व्यापक रूप से लोकप्रिय स्टाइल का अनुभव करने का अवसर मिला है, जिसमें उनकी वार्डरोब से लेकर उनके सबसे भरोसेमंद होम डेकोर आइटम्स शामिल हैं। प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा डांस क्वीन के एक कदम और करीब लाते हुए, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका के साथ मूविंग इन मलाइका में मलाइका अरोड़ा के शानदार घर से खास झलकियां दिखाई हैं, क्योंकि आज से शो की शूटिंग शुरू हो रही है।

                      Bollywood Tadka       

इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो 16 एपीसोड्स वाली इस सीरीज में उनके राज खोलेंगे। मलाइका अरोड़ा के साथ मूविंग इन विद मलाइका 5 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा। सोमवार से गुरुवार के डेली एपिसोड में दर्शक उन्हें और करीब से जान सकेंगे।

   

 

News Editor: Deepender Thakur

malaika aroramalaika arora news showmoving in with malaikamalaika digital upcoming showdisney plus hotstarentertainment news

loading...