रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बायोपिक को प्रवाल रमण ने डायरेक्ट
30 Oct, 2015 03:34 PMरणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बायोपिक को प्रवाल रमण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी चार्ल्स शोभराज (रणदीप हुड्डा) और पुलिस ऑफिसर आमोद कांत (आदिल हुसैन) के इर्द-गिर्द घूमती है। रणदीप हुड्डा चार्ल्स के रोल में एकदम फिट बैठे हैं। उनके स्टाइलिश जोसी पेरिस ने उन्हें रियल चार्ल्स दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लव लॉयर स्टूडेंट मीरा के रोल में ऋचा चड्ढा भी ठीक दिखी हैं।
इसमें खासकर यह बताया गया है कि कैसे चार्ल्स जेल तोड़कर भागता है और उसके बाद लोगों खासतौर से महिलाओं के साथ ठगी और उनका कत्ल करने में सफल होता है। कहानी में मीरा (ऋचा चड्ढा) और अन्य किरदारों की भी एंट्री होती है।प्रवाल रमण की यह फिल्म फिक्शन और नॉन फिक्शन का मिश्रण है।अगर कोई मसाला थ्रिलर देखने के बजाए आपका इरादा एक दिलचस्प और नए अंदाज़ की फिल्म देखने का है तो ‘मैं और चार्ल्स’ ज़रूर देख आइए। इस फिल्म को हम देते हैं 2 स्टार्स