main page

प्रियंका चोपड़ा, सरोज खान फेमपावरमेंट पुरस्कार से सम्मानित

Updated 29 August, 2016 11:51:57 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फिल्म निर्माता शोभा कपूर और कोरियोग्राफर सरोज खान को चुने हुए क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फिल्म निर्माता शोभा कपूर और कोरियोग्राफर सरोज खान को चुने हुए क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। ‘फेमपावरमेंट वीमेन अचीवर्स’ नाम से प्रयात इन पुरस्कारों की शुरआत मोलेक्यूल क्युनिकेशंस द्वारा जी टीवी के साथ मिलकर की गई है। हाल ही में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। 

पुरस्कार से सम्मानित अन्य महिलाओं में खेल के क्षेत्र में हेतल दवे, कॉरपोरेट के क्षेत्र में शिखा शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में शैली चोपड़ा, शिक्षा के क्षेत्र में गीतांजलि बाबर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रीति श्राफ, मनोरंजन के क्षेत्र में शानू शर्मा, फाइन आर्ट के क्षेत्र में आरोही सिंह, युवा उद्यमी के क्षेत्र में अनीषा सिंह और साहित्य के क्षेत्र में एस. प्रसन्नश्री शामिल हैं। 

:

Priyanka ChopraSaroj KhanFempavarment Award

loading...