main page

करण जौहर के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

Updated 25 July, 2016 04:58:24 PM

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह, करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह, करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य चोपड़ा की फिल्म फिल्म बेफिक्रे में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 09 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके बाद रणवीर कौन सी फिल्म कर रहे हैं, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म‘पद्मावती’के अलावा भी रणवीर सिंह के पास दो बड़ी फिल्में हैं। 

चर्चा है कि करण जौहर की को-प्रोड्यूस फिल्म में रणवीर को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा आदित्य चोपड़ा की एक और फिल्म के लिए रणवीर फाइनल हैं। करण जौहर और रणवीर सिंह ने आजतक एक साथ काम नहीं किया है। जबकि दोनों में अच्छी दोस्ती है। कुछ दिनों पहले करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म राम लखन रीमेक के लिए रणवीर का नाम लिया जा रहा था, लेकिन फिल्म ही डिबे में बंद हो गई। रणवीर- करण अब किसी फिल्म में साथ काम करना चाहते हैं। चर्चा है कि करण जौहर एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए रणवीर को फाइनली अप्रोच किया है। फिल्म की डेट्स और फीस वगैरह पर भी बात चल रही है। उमीद की जा सकती है कि जल्द ही एक बड़ी घोषणा की जाए। 

 
:

Ranveer SinghJohar nextBefikre

loading...