main page

क्या पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह सोनाक्षी भी आएंगी राजनीति में?

Updated 28 August, 2016 11:23:09 AM

बाॅलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी अाने फिल्म 'अकीरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी इस फिल्म में एक्शन गर्ल के रूप में नजर आएंगी।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी अाने फिल्म 'अकीरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनाक्षी इस फिल्म में एक्शन गर्ल के रूप में नजर आएंगी। 

सोनाक्षी का राजनीति को लेकर क्या कहना है कि वह राजनीति में नहीं जाएंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। सोनाक्षी ने कहा, “नहीं, मैं समझती हूं मेरे भीतर इसके लिए इंट्रेस्ट नहीं है। मेरे पिता राजनेता हैं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं भी इसमें कूद पड़ूं।”

सोनाक्षी ने अपनी अपकमिंग फिल्म अकीरा को लेकर कहा, “मेरे पिता इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। मेरी मां ने इसे देखा और उन्हें इस बारे में बताया। इसलिए अब वह इसे देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें इसका ट्रेलर पसंंद आया। उन्हें इस फिल्म में कड़ी मेहनत नजर आई।”

बता दें कि सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' सिनेमाघरों में 2 सितंबर को रिलीज होगी।

:

sonakshi SinhaShatrughan Sinhapoliticsinterest

loading...