main page

In Pics: BFF की शादी में 9 महीने की प्रेग्नेंट Kishwer Merchant का धमाल, गुरनीत को गले लगाते वक्त इमोशनल हुई एक्ट्रेस

Updated 07 August, 2021 02:48:26 PM

ब‍िग बॉस 9 की कंटेस्‍टेंट और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। किश्वर 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और अब कभी भी मां बन सकती है। इसी बीच एक्ट्रेस पति सुयश राय के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड गुरनीत की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान वो कई जगहों पर इमोशनल होते हुए भी नजर आईं। लुक की बात करें तो किश्वर मर्चेंट व्हाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक बड़े से मांग टीका और नेकलेस के साथ पूरा किया है। तस्वीरों में 9 महीने प्रेग्नेंट किश्वर

मुंबई:'ब‍िग बॉस 9' की कंटेस्‍टेंट और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। किश्वर 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और अब कभी भी मां बन सकती है। इसी बीच एक्ट्रेस पति सुयश राय के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड गुरनीत की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान वो कई जगहों पर इमोशनल होते हुए भी नजर आईं। लुक की बात करें तो किश्वर मर्चेंट व्हाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने अपने लुक को एक बड़े से मांग टीका और नेकलेस के साथ पूरा किया है। तस्वीरों में 9 महीने प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

Bollywood Tadka

शादी के वक्त किश्वर और गुरनीत एक-दूसरे को गले लगाते हुए इमोशनल होते हुए भी नजर आईं।

Bollywood Tadka

अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी में दिल खोलकर एंजॉय किया। 

Bollywood Tadka

मेहंदी सेरेमनी में भी मचाया खूब धमाल

किश्वर ने अपनी आईजी स्टोरी पर गुरनीत की मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में किश्वर ने एक पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी बेस्टी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। किश्वर ने लिखा- 'मिन्स बीसी आपकी आज शादी हो रही है. केवल आप और मैं जानते हैं कि हम किस चीज से गुजरे हैं, तो क्या हुआ अगर मैं प्रेग्नेंच हूं, निश्चित रूप से, मैं आउंगी अगर मेहंदी पर ना भी आई तो शादी में आऊंगी।ये हम दोनों के लिए भावनाओं का एक रोलर कोस्टर है।'

बता दें कि गुरनीत और किश्वर की दोस्ती बहुत ही गहरी है। गुरनीत ने किश्वर मर्चेंट के लिए गोद भराई का फंक्शन भी रखा था जिसमें दोनों ने काफी मस्ती की थी।


 

Content Writer: Smita Sharma

9 month pregnantkishwer merchantmastibest friendgurneetweddingLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...