main page

मोहब्बत जिंदाबाद : आगे-आगे चली दुल्हन..पीछे व्हील चेयर पर बैठे दूल्हे ने लिए सात फेरे

Updated 13 December, 2023 04:54:15 PM

वैसे तो समाज में शादी के लिए पहले लड़की या लड़के की कद काठी, उसका रूप और रंग देखा जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है। अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रूप-रंग, शारीरिक बनावट या शारीरिक क्षमता को न देख केवल सामने वाले का मन देखते हैं, जो सच में सबसे जरूरी भी है।एक ऐसी ही नेकदिल लड़की की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई उसकी तारीफ करने को मजबूर हो रहा है।

मुंबई: वैसे तो समाज में शादी के लिए पहले लड़की या लड़के की कद काठी, उसका रूप और रंग देखा जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है। अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रूप-रंग, शारीरिक बनावट या शारीरिक क्षमता को न देख केवल सामने वाले का मन देखते हैं, जो सच में सबसे जरूरी भी है।एक ऐसी ही नेकदिल लड़की की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई उसकी तारीफ करने को मजबूर हो रहा है।

Bollywood Tadka

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के फेरे ले रहे हैं। फेरों के दौरान लड़की आगे चल रही है और दूल्हा पीछे व्हील चेयर पर इस रस्म को निभा रहा है। व्हील चेयर पर बैठा दूल्हा, दुल्हन के पीछे चलते हुए शादी की सातों कसमें खाता है।वहीं आस-पास खड़े परिवार वाले दोनों पर फूल बरसाते नजर आते हैं।वीडियो को देख इस शादी को एक मिसाल बता रहे हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

girlmarriedwith disable boyOffbeatEntertainment News

loading...