बी-टाउन कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि पति से अनबन के चलते ऐश्वर्या ससुराल छोड़ अपने मायके वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, इन सब खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए काफी प्रतीत होता है।
16 Dec, 2023 12:19 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि पति से अनबन के चलते ऐश्वर्या ससुराल छोड़ अपने मायके वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, इन सब खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए काफी प्रतीत होता है।
दरअसल, बीते शुक्रवार धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था, जिसकी पार्टिसिपेंट आराध्या बच्चन भी थीं। फंक्शन में बेटी को सपोर्ट करने अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। इसी इवेंट के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें अभिषेक को ऐश्वर्या और सासू मां वंदा के साथ देखा गया। इस दौरान एक्टर एक प्रोटेक्टिव दामाद बन अपनी सासू मां को कार तक छोड़ते दिखे। उन्हें कार में बिठाने के बाद अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या के साथ कई पोज दिए।
इस वीडियो को देखने के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या को अलग बताने वाले यूजर्स की बोलती बंद हो गई है।