5 नवंबर को रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' का ग्रैंड फिनाले था। वहीं अब 'इंडियाज गॉट टैलेंट' कै 10वें सीजन का विनर मिल गया है। छत्तीसगढ़ के एरियल ग्रुप, अबूझमाड़ मल्लखंब एकेडमी ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्राॅफी के अलावा गुप्र को नई कार मारुति सुजुकी अर्टिगा के साथ 20 लाख
06 Nov, 2023 10:15 AMमुंबई: 5 नवंबर को रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' का ग्रैंड फिनाले था। वहीं अब 'इंडियाज गॉट टैलेंट' कै 10वें सीजन का विनर मिल गया है। छत्तीसगढ़ के एरियल ग्रुप, अबूझमाड़ मल्लखंब एकेडमी ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्राॅफी के अलावा गुप्र को नई कार मारुति सुजुकी अर्टिगा के साथ 20 लाख मिले।
रागा फ्यूजन ग्रुप को पहला रनर अप घोषित किया गया। इसमें लुधियाना से जयंत पटनायक, एमपी से अजय तिवारी, पटना से अमृतांशु दत्ता और पटना से हर्षित शंकर शामिल थे, जिन्हें 5 लाख मिले। वहीं कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स दूसरी रनर-अप बनी। उन्हें भी 5 लाख मिले।
शनिवार के एपिसोड के बाद छह फाइनलिस्ट बचे थे जिन्होंने आखिरी बार जजों- बादशाह, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर के सामने परफॉर्म किया। हिप-हॉप डांसर, मुंबई से जीरो डिग्री, छत्तीसगढ़ से अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी, द एआरटी, कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स, इंडो-क्लासिकल फ्यूजन बैंड, रागा फ्यूजन और नागालैंड की वुमन बैंड आपस में भिड़े।