main page

Reports: मलाइका-अर्जुन का महीनों पहले हो गया था ब्रेकअप! शादी की बात पर खड़ा हुआ था विवाद

Updated 05 January, 2024 12:28:30 PM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, कई बार दोनों के ब्रेकअप को लेकर भी खबरें सामने आईं, जिसे हर बार मलाइका-अर्जुन ने अपने प्यार भरे पोस्ट से खारिज कर दिया। वहीं अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया गया कि ये अफवाहें नहीं थी, बल्कि दोनों ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, कई बार दोनों के ब्रेकअप को लेकर भी खबरें सामने आईं, जिसे हर बार मलाइका-अर्जुन ने अपने प्यार भरे पोस्ट से खारिज कर दिया। वहीं अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया गया कि ये अफवाहें नहीं थी, बल्कि दोनों ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
 

   


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते से छोटा सा ब्रेक लिया था। इस रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह शादी बताई जा रही है। खबरों में बताया गया कि दोनों में से कोई एक भी शादी के लिए अभी तैयार नहीं है। तो कुछ में अलग दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उन्हें ये एहसास हो गया है कि अलग होना कोई समाधान नहीं हैं। दोनों अभी भी एक दूजे के साथ हैं।

Bollywood Tadka

 

हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। 

 

बता दें, इससे पहले हाल ही में एक शो से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या आप साल 2024 में शादी करने वाली है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि 'पक्का करूंगी, अगर कोई पूछेगा तो'। मलाइका का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।
 

Content Writer: suman prajapati

AccordingreportsMalaika AroraArjun KapoorbreakupBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...