main page

रेप के आरोप में भोजपुरी एक्टर मनोज गिरफ्तार, भाग रहा था नेपाल

Updated 22 September, 2017 11:48:25 AM

भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने कल्याण बाइपास से गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई: भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने कल्याण बाइपास से गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मनोज पर भोजपुरी एक्ट्रैस के साथ रेप करने का आरोप है। मनोज नेपाल भागने की तैयारी में था। इसके लिए उसने एक लड़की से पांच लाख रुपए मांगे थे। इस बात की जानकारी मनोज की पूर्व प्रेमिका को मिली। वह पुलिस के साथ पहले ही उस जगह पहुंच गई जहां लड़की मनोज को पैसा देने वाली थी। लड़की पैसा लेकर मनोज के पास गई तभी मनोज की नजर पुलिस पर पड़ गई और वह भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

Bollywood Tadka

मनोज की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने कहा कि पुलिस सुस्ती बरत रही थी। मैंने कहा कि अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती और वह भागता है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। क्योंकि इसको लेकर मैं उस लड़की के साथ लगातार संपर्क में थी। उसी के मोबाइल पर दूसरे नंबर से मनोज कॉल कर रहा था। पुलिस के सामने ही थाने में बैठी लड़की मनोज से बात कर रही थी।

Bollywood Tadka

पीड़िता ने कहा कि मनोज नेपाल भागने के लिए लड़की से पांच लाख रुपए मांग रहा। लड़की ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। फिलहाल मैं 50 हजार रुपए की मदद कर सकती हूं। इस पर मनोज भी तैयार हो गया और पैसा लेने के लिए कल्याण बाइपास पहुंचा। इस दौरान पुलिस को देखते ही मनोज भागने की कोशिश करने लगा। उसके साथ जो युवक था उसके पैसे पानी में गिर गए। पैसे उठाने के दौरान दोनों ही पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस मनोज से पूछताछ कर रही है।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक नामी सिंगर और एक्ट्रैस के साथ मनोज पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। एक्ट्रैस ने जब मनोज पर शादी करने का प्रेशर बढ़ाया तो उसने दगा दे दिया था। जिस प्रेमी के साथ पीड़िता पांच साल रही और गर्भपात जैसा दर्द झेला मनोज ने उसे फोन कर कहा था कि मैंने वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने जिस लड़की को अपनी पत्नी बताया उससे पीड़िता की बात भी कराई थी। फोन पर लड़की ने पीड़िता से कहा था कि मनोज से दूर रहने में ही तुम्हारी भलाई है। तुम मेरे पति के साथ क्यों रह रही हो? मैं एक भाजपा नेता की बेटी हूं। तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। जान से मारवा दूंगी। इसके बाद पीड़िता ने मनोज के खिलाफ मुंबई के चारकोप थाना में केस दर्ज कराया था।

Bollywood Tadka

:

manoj pandeyrapenepal

loading...