मशहूर तेलुगु एक्टर नागार्जुन अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। हाल ही में एक्टर ने किआ ईवी6 खरीदी है। एक्टर की नई किआ ईवी6 की डिलीवरी लेते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
29 Jun, 2023 03:53 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर तेलुगु एक्टर नागार्जुन अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। हाल ही में एक्टर ने किआ ईवी6 खरीदी है। एक्टर की नई किआ ईवी6 की डिलीवरी लेते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नागार्जुन अपनी नई कार के साथ पोज दे रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अमला भी उनके साथ नजर आ रही हैं। नई कार की डिलीवरी लेते वक्त कपल के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है।
बता दें, नागार्जुन ने जो कार खरीदी है, उसकी कीमत 70 लाख रुपए है।