main page

B'Day Spcl:  इस खलनायक की एक्टिंग के मुरीद थे लोग, चचेरी बहन के साथ करना पड़ा था रेप सीन

Updated 23 November, 2019 04:05:09 PM

फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों के बीच में अपनी खास जगह बना चुके रजा मुराद आज 69 साल के हो रहे हैं। उनको अपने दमदार अंदाज़ और दमदार आवाज़ के लिए जाना जाता है। उनकी आवाज़ इतनी दमदार थी कि उससे लोग कांप जाते थे।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों के बीच में अपनी खास जगह बना चुके रजा मुराद आज 69 साल के हो रहे हैं। उनको अपने दमदार अंदाज़ और दमदार आवाज़ के लिए जाना जाता है। उनकी आवाज़ इतनी दमदार थी कि उससे लोग कांप जाते थे। वह अपनी अलग शैली के लिए प्रसिद्ध है लेकिन इतने सब के बाद भी एक समय ऐसा भी आया, जब वह डर गए थे।

Bollywood Tadka, Raza Murad Images

उन्हें बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान से डर लगता था। एक बार उन्हें जीनत के साथ एक सीन शूट करना था, लेकिन वह इतना डर ​​गए कि उन्होंने जीनत को छूने से इनकार कर दिया।

Bollywood Tadka, Raza Murad Images

दरअसल, बात उस समय की है जब बॉलीवुड में डकैतों को लेकर फिल्में बन रही थीं और यह फिल्म 'डाकू हसीना' से रिलेटेड मामला है। इस फिल्म में जीनत अमान और राकेश रोशन लीड एक्टर थे और रजा मुराद इस फिल्म में विलेन के रोल में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में ज़ीनत अमान और रज़ा मुराद के बीच एक रेप सीन फिल्माया जाना था, लेकिन उन्होंने इस सीन को करने से मना कर दिया।

Bollywood Tadka, Raza Murad Images

फिल्म के मेकर्स ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने साफ मना कर दिया। वास्तव में, रज़ा मुराद ज़ीनत अमान के रिश्तेदार हैं और रिश्ते में, रज़ा ज़ीनत के चचेरे भाई लगते हैं, इस कारण से, वह ज़ीनत के साथ रेप सीन करने से डरते थे।

Bollywood Tadka, Raza Murad Images
जब रज़ा डायरेक्टर के कहने पर भी सहमत नहीं हुए, तब ज़ीनत को उन्हें मनाने की ज़िम्मेदारी दी गई। उन्होंने समझाया कि, "एक एक्टर के रूप में, हमें यहाँ रिलेशन को नहीं देखना चाहिए, काम को देखना चाहिए और एक्टिंग के दौरान, एक्टर केवल कैरेक्टर निभाता है।"  वहीं ज़ीनत ने उसे समझा और वह इस सीन को करने के लिए तैयार हो गई। रज़ा मुराद ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ज़ीनत के साथ फिल्माया गया यह सीन मेरे करियर का सबसे मुश्किल सीन था।

Edited By: Akash sikarwar

Raza Murad BirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...