मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
19 Nov, 2023 10:44 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है। पुलिस जब वहां पहुंची तो एक्टर को कर से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचाया, लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी।

एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है।
विनोद थॉमस के काम की बात करें तो उन्होंने मलयाली सिनेमा में 'अय्यप्पनम कोश्युम', 'नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला', 'ओरु मुराई वन्थ पथाया', 'हैप्पी वेडिंग' और 'जून' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था।