main page

‘मुझे ब्रेक चाहिए' अनन्या पांडे के साथ वायरल हुई वेकेशन फोटोज को लेकर Aditya ने तोड़ी चुप्पी!

Updated 01 August, 2023 11:35:03 AM

आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में अनन्या संग अपनी शादी को लेकर रिएक्ट किया था।

मुंबई। आदित्य रॉय कपूर पिछले दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर काफी चर्चा बने हुए हैं। पुर्तगाल से अनन्या पांडे के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद से अफवाहें हैं कि वह एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। वहीं पुर्तगाल से लौटने के बाद दोनों को साथ में डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। वहीं हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी शादी के सवालों पर खुलकर बात की है और बताया है कि वह कब शादी करने वाले हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में अनन्या संग अपनी शादी को लेकर रिएक्ट किया था। एक्टर ने कहा थी- "मुझे लगता है हमें फिल्हाल इस टॉपिक को रहने देना चाहिए। जब तक इस पर बात हो रही है, ठीक है। किसी भी चीज पर अपना अनुमान लगाना ठीक है, चीजों को नेचुरल तरीके से होने दो।" आदित्य ने आगे कहा "मेरे सभी साथी शादी कर रहे हैं, लेकिन मुझे अभी फोमो फील नहीं हो रहा है क्योंकि अभी मुझे जोमो यानी मस्ती छूटने का डर है। जब भी चीजें होंगी, वो होती रहेंगी। मैं इसके बारे में सोचकर अपनी नींद खराब नहीं कर सकता हूं।"

अब आदित्य ने अपने और अनन्या की वेकेशन फोटोज को लेकर रिएक्ट किया है। मीडिया से बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं। लेकिन एक्टर को ये बात पता चल गई थी की हर ओर उनकी और अनन्या की बातें हो रहीं हैं। जब आदित्य से उनकी पुर्तगाल की ट्रिप के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि उन्हे ब्रेक की जरुरत थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर पिछले दिनों 'गुमराह' और 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' वेब सीरीज में नजर आए थे। 'द नाइट मैनेजर' में  एक्टर के साथ अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ‘मेट्रो इन दिनों’ में आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Aditya roy kapoorAnanya Pandaycoupleviralvacation photos

loading...