सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर पिछले 28 दिनों से हस्पलातिटल में भर्ती थी। लता मंगेशकर आज यानि रविवार को घर लौट आई हैं। उन्होंने घर लौटने की जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ था।
08 Dec, 2019 07:15 PMमुंबईः सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर पिछले 28 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थी। लता मंगेशकर रविवार को घर लौट आई हैं। उन्होंने घर लौटने की जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ था।
उन्होंने उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों को फरिश्ता बताया है। इसके साथ ही लता मंगेशकर ने उनके लिए प्रार्थना करने के लिए लोगों का धन्यवाद भी दिया है। अस्पताल से घर लौटने के बाद लता मंगेशकर ने कहा, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे निमोनिया हुआ था।
डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं। आज मैं घर वापस आ गई हूं।
ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सबके प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदयसे आभारी हूं।'
इसी के बाद लता मंगेशकर ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फरिश्ते हैं। यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सबकी मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।