बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद तुषार और त्रिवेणी की कंगना खेलने की रस्म भी हुई। दोनों का ये वीडियो भी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
19 Jan, 2023 04:08 PMमुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद तुषार और त्रिवेणी की कंगना खेलने की रस्म भी हुई। दोनों का ये वीडियो भी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
यह वीडियो को तुषार के फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमे शादी की हर रस्म को दिखाया गया है। वहीं, वीडियो के आखिर में तुषार और त्रिवेणी अंगूठी ढूंढने वाली रस्म निभाते भी नजर आ रहे हैं। न्यूलीवेड टेबल पर रखी एक थाली में रिंग ढूंढते दिखते हैं। इस दौरान दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस रस्म में त्रिवेणी अपने पति को धूल चटाती हैं, यानि त्रिवेणी के हाथ रिंग लगती है। फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, तुषार-त्रिवेणी ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। वहीं अब शादी के बाद दोनों एक-दूजे संग बेहद खुश हैं।
तुषार के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था और रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के स्टेज डायरेक्टर भी थे। उन्होंने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के तौर पर अपना करियर बनाया। 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता को वॉर, हाफ गर्लफ्रेंड और ओके जानू जैसी फिल्मों के कोरियोग्राफर के तौर पर भी क्रेडिट दिया जाता है।