main page

नेहा के घर से बेघर होने पर फैंस ने दिए रिएक्शन्स, कहा- हमें दुख है

Updated 15 October, 2018 02:35:10 PM

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रियालिटी शो  ''बिग बॉस 12'' से बाहर हो गई हैं। फैंस से कम प्यार मिलने के कारण उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। इस शो में उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रियालिटी शो  'बिग बॉस 12' से बाहर हो गई हैं। फैंस से कम प्यार मिलने के कारण उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। इस शो में उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

Bollywood Tadka

 

नेहा ने 'बिग बॉस 12' में भी अपनी इन खासियतों को बनाए रखा। चाहें जो भी मोड़ आए हों उन्होंने एक बार भी अपने मुंह से गलत शब्द नहीं कहे और न ही किसी प्रतियोगी के साथ लड़ाई की। शायद यही कारण है कि लोग उनसे ज्यादा खुश नहीं हो पाए और उन्हें घर से बेधर कर दिया। लेकिन उनके घर से बेघर होने पर नेहा के फैंस काफी दुखी हैं। 

Bollywood Tadka

 

शायद यही कारण है कि जैसे ही उनके बेघर होने का ऐलान हुआ ट्विटर पर उनके फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। हर कोई ट्वीट करते हुए यही कह रहा है कि उन्हें नेहा के बेघर होने का दुख है, वो शो की एक दमदार खिलाड़ी थीं।

 

Bollywood Tadka

 

इसके साथ-साथ लोग यह भी कह रहे हैं कि नेहा ने शो में जितना भी सफर तय किया, ईमानदारी से किया। उन्होंने किसी के साथ गलत नहीं किया। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि शो से बाहर आने के बाद नेहा मे कहा  "बिग बॉस के घर में मेरा एक्सपीरियंस कमाल का था। मैंने वहां रहते हुए हर पल और मौके का भरपूर मजा लिया। मैं कुछ और समय वहां गुजारना चाहती थी लेकिन मेरे आने का समय हो गया था।

Bollywood Tadka

 

 

यह घर आपको ऐसे हालात में डालता है जहां आपके संयम की परीक्षा होती है और खुद को कूल रखना पड़ता है। घर में लोग बदलते हैं और जो इन हालात के साथ तालमेल बनाए रखता है और खुद को इनसे उबार लेता है वही विजेता बनता है।

Bollywood Tadka

 

 

: Neha

neha pendseseliminationfansReactionsbigg boss 12

loading...