एक्ट्रेस एक्ट्र्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी लाडली बेटी आराध्या से बहुत प्यार करती हैं। अराध्या और ऐश की क्यूट बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी जरूर साथ होती है।
21 Dec, 2019 09:41 AMमुंबई: एक्ट्रेस एक्ट्र्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी लाडली बेटी आराध्या से बहुत प्यार करती हैं। अराध्या और ऐश की क्यूट बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी जरूर साथ होती है।
यहां तक कि बीते साल हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी आराध्या मां ऐश्वर्या के साथ नजर आई थीं। हाल ही में दोनों मां-बेटी एक बार फिर मीडिया के कैमरे में कैद हुई। ये मौका था आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन का।
इस दौरान आराध्या डिफ्रेंट आउटफिट में नजर आई। तस्वीरों में अराध्या मल्टीकलर की कांजीवरम साड़ी में क्यूट दिखीं। इसके साथ उन्होंने हाई बन बनाया था। वहीं ऐश्वर्या पिंक कलर के कुर्ते-चूड़ीदार में हमेशा की तरह सबसे अच्छी लग रही थीं।
इस इवेंट में महानायक अमिताभ ने भी पोती के एनुअल फंक्शन में शिरकत की। अभिषेक बच्चन ने भी बेटी के इस खास इवेंट में शिरकत की। सामने आईं इन तस्वीरों में अभिषेक सास वृंदा राय को हाथ थामें दिख रहे हैं।
बता दें कि आराध्या धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं और वहीं ये एनुअल फंक्शन था। यह पहली बार नहीं है कि आराध्या ने स्कूल के फंक्शन में भाग लिया है। उनके डांस का एक वीडियो शोशल साइट पर काफी छाया हुआ है।
ऐश के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'पोन्नियीन सेलवन' फिल्म में नजर आ सकती हैं। साउथ की इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम करेंगे। वहीं अभिषेक की बात करें तो वह शाहरुख खान की रेड चिलीज़ के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आएंगे। हाल ही में खबर मिली थी कि जल्द ही अभिषेक फिल्म 'कहानी 3' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं।