main page

पेरिस फैशन वीक 2023 :  गोल्डन गाउन..ग्लैम मेकअप..ऐश्वर्या ने बिखेरा हुस्न का जलवा,बच्चन खानदान की बहू की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस

Updated 03 October, 2023 12:39:29 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बच्चन खानदान की बहू की खबसूरती के चर्चे आज भी वैसे ही हैं जैसे 90 के दशक में हुआ करते थे। ऐश्वर्या इन दिनों 'पेरिस फैशन वीक 2023' में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं। फैशन वीके से ऐश की कई तस्वीरें साम

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बच्चन खानदान की बहू की खबसूरती के चर्चे आज भी वैसे ही हैं जैसे 90 के दशक में हुआ करते थे। ऐश्वर्या इन दिनों 'पेरिस फैशन वीक 2023' में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं। फैशन वीके से ऐश की कई तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

Bollywood Tadka

 1 अक्टूबर 2023 को ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर, गोंग जून, हेलेन मिरेन और कई अन्य लोगों ने 'लोरियल पेरिस शो' में वॉक किया।

Bollywood Tadka

यह वॉक एफिल टॉवर के पास रनवे के पास हुई। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या गोल्डन कलर के गाउन में ग्लैमरस लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 ऐश्वर्या के गाउन पर स्टोन वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने केप पेयर की थी जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना था। एक्ट्रेस ने  ग्लैम मेकअप और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया था।

Bollywood Tadka

 रैंप के दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए वह फ्लाइंग किस और विंक करती हुई भी नजर आईं जो उनके फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग था।

Bollywood Tadka

इससे पहले ऐश फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी 'लोरियल' की इंडियन ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रेस मीट में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी। इवेंट के पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था। उन्होंने अपनी ट्यूल ड्रेस के साथ एम्बेलिश्ड कोट पेयर किया था।

Bollywood Tadka

विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, खुले बालों और बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने बॉस-लेडी वाइब्स बिखेरी थीं। ऐश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को हाल ही में फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Aishwarya Rai BachchanstunningParis Fashion WeekBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...