main page

अजय देवगन से लेकर माधुरी दीक्षित ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, स्टार्स ने लगाए 'हर हर महादेव' के जयकारे

Updated 11 March, 2021 01:44:04 PM

आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स इस पर्व को सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स सोशल मीडिया पर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे  हैं।

मुंबई. आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स इस पर्व को सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स सोशल मीडिया पर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे  हैं। आइए जानते हैं स्टार्स ने किस अंदाज में फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है....


अमिताभ बच्चन

Bollywood Tadka
अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दो ट्वीट शेयर किए है। पहले में एक्टर ने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर शेयर की है।

 

Bollywood Tadka

दूसरे ट्वीट में अमिताभ ने भगवान शिव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।'


अजय देवगन 

Bollywood Tadka
अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय' 


कुणाल खेमु

महाशिवरात्रि के मौके पर एक्टर कुणाल के घर पूजा हुई। जिसकी तस्वीर शेयर कर कुणाल ने लिखा- 'ऊं नमः शिवाय। यह पावन त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति से भर दे। हैपी महाशिवरात्रि। हर हर महादेव।'


सोनू सूद

Bollywood Tadka
सोनू सूद ने भी ट्वीट कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने लिखा- 'शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।'


संजय दत्त

Bollywood Tadka
एक्टर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर शेयर करते हुए संजय ने लिखा- 'भगवान शिव का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके प्रियजनों पर बना रहे। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' 


अनुपम खेर

Bollywood Tadka
अनुपम खेर ने भी भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय भोलेनाथ। जय शिवशंकर। ओम नमः शिवाय।'


माधुरी दीक्षित

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

Content Writer: Parminder Kaur

Ajay Devganamitabh bachchansanjay duttsonu soodMadhuri DixitwishesMahashivratriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...