बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवन बहुत जल्द रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। निर्देशक लव रंजन जल्द ही एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में लव रंजन अजय देवगन और रणबीर कपूर ...
30 Dec, 2019 02:07 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अजय बहुत जल्द रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। निर्देशक लव रंजन जल्द ही एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में लव रंजन अजय देवगन और रणबीर कपूर को साथ लाने की तैयारी में थे।
खबरें ये भी आ रही थी कि अजय और रणबीर ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है, लेकिन अब दोनों लव रंजन की फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं।
अजय देवगन ने बताया कि वो साल 2020 के आखिर तक लव रंजन की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
उन्होंने कहा, ये प्रोजेक्ट हो रहा है, मैं अपने काम में फंसा हुआ था, इसलिए डेट्स आगे बढ़ रही थीं।