गलवान घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुई झड़प में 20 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद भारत-चीन के बीच अब तक तनातनी जारी है। अब खबर सामने आई है कि एक्टर अजय भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए 20 सैनिकों के शौर्य पर फिल्म बनाने जा रहे है।
04 Jul, 2020 01:38 PMबॉलीवुड तड़का टीम. गलवान घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुई झड़प में 20 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद भारत-चीन के बीच अब तक तनातनी जारी है। अब खबर सामने आई है कि एक्टर अजय भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए 20 सैनिकों के शौर्य पर फिल्म बनाने जा रहे है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'अजय देवगन गलवान घाटी में हुई झड़प पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी नहीं सोचा गया है। फिल्म में उन 20 सैनिकों की कहानी दिखाया जाएगा, जिन्होंने चीनी आर्मी से डटकर मुकाबला किया। इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और सलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी की ओर से प्रोड्यूस किया जाएगा।'
बता दें 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इस हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। खबरें ये भी थी कि इस झड़प में चीनी सेना के भी कई सैनिक मारे गए थे।
वहीं अजय देवगन की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे।फिल्म में अजय भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाएंगे। लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज पर काफी असर पड़ा है।