main page

गुरू रंधावा के गानों पर जमकर नाचा अंबानी परिवार, शादी से पहले हुई हैरी पॉटर थीम पार्टी

Updated 05 March, 2019 12:48:13 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करेंगे। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का आयोजन किया गया।

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करेंगे। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का आयोजन किया गया।

 

 

इस ड्रीमी सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। पूरे वेन्यू को हैरी पॉटर थीम पर डेकोरेट किया गया। इस थीम पार्टी में गुरू रंधावा ने पंजाबी हिट सॉन्ग गाए। उन्होंने अपने हिट नंबर गबरू, गुड़ नाल इश्क मीठा पर परफॉर्म किया।

 

बीते दिनों ही मुकेश अंबानी के घर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अंबानी हाउस के अंदर हुई सजावट का भी वीडियो सामने आया है।एंटीलिया किसी राजशाही महल की तरह दिख रहा है। फूलों और लाइट्स से बेहतरीन डेकोरेशन की गई है। एंटीलिया का ग्रैंड हॉल रेड एंड व्हाइट कलर के फूलों से सजा है।

 

बता दें कि बीते दिनों स्विट्जरलैंड में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की थी।  आकाश और श्लोका की शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 9 मार्च को शादी के बाद सेलिब्रेशन 10 मार्च को भी जारी रहेगा। 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

: Smita Sharma

akash ambanishloka mehtaharry potter themed partyguru randhawaBollywood Offbeat Hindi NewsBollywood celebs Hindi News

loading...