main page

पोते पृथ्वी संग मुकेश अंबानी की तस्वीर वायरल,कुर्ता-पायजामा और जैकेट में दादू की गोद में क्यूट दिखे 'प्रिंस'

Updated 11 December, 2021 01:19:28 PM

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी  के बेटे आकाश अंबानी के घर बीते साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी थी। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 10 को दिसंबर को में प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम  पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। पोते के घर में आने के बाद पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी खुशी का इजहार करते हुए पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा की थी।

मुंबई: देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी  के बेटे आकाश अंबानी के घर बीते साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी थी। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 10 को दिसंबर को में प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम  पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। पोते के घर में आने के बाद पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी खुशी का इजहार करते हुए पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा की थी।

Bollywood Tadka

अब 10 दिसंबर 2021 मुकेश अंबानी का पोता 1 साल का हो गया। आकाश अंबानी के एक फैन पेज ने उनके दादू मुकेश अंबानी के साथ छोटे राजकुमार की एक तस्वीर पोस्ट की। पृथ्वी दादू की बाहों में दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीर में मुकेश अंबानी ने भी सफेद कुर्ते के साथ लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी है। वहीं पृथ्वी व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अपने दादू के साथ ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। कुर्ते के ऊपर पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी है। पृथ्वी अपनी प्यारी आंखों के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए पृथ्वी बहुत क्यूट लग रहे हैं।

Bollywood Tadka

पोते के बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन

पृथ्वी का पहले बर्थडे के लिए उनके परिवार ने पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में एक भव्य समारोह की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 100 पंडित पृथ्वी को आशीर्वाद देंगे। करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली भोजन कराएगी और आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान करेंगे। 

Bollywood Tadka

पृथ्वी आकाश अंबानी ने अपनी पहली दिवाली अपने परिवार के साथ लंदन में मनाई थी। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता की बाहों में लंदन में रोशनी का त्योहार मनाते हुए प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर में कोकिलाबेन अंबानी, मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी को भी देखा जा सकता है। हम भी पृथ्वी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

Content Writer: Smita Sharma

akash ambanishloka mehtasonprithvi ambanitwindaadumukesh ambaniviral pictureBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...