13 जनवरी को धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी इस पर्व का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। तो आइए देखते हैं किस स्टार ने किस अंदाज में लोहड़ी की बधाई दी है।
13 Jan, 2024 04:48 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 13 जनवरी को धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी इस पर्व का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। तो आइए देखते हैं किस स्टार ने किस अंदाज में लोहड़ी की बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिए फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा है- हैप्पी लोहड़ी..लोहड़ी दा टक्का दे, रभ थानू बच्च दे। जब वे लोहड़ी के खास अवसर पर दान इकट्ठा करने के लिए हर घर के परिवार के पास आते थे तो वे कुछ इस तरह का मंत्र गाया करते थे, इसके बारे में मां अक्सर हमें कहानियां सुनाती थीं।
अनुपम खेर ने पंजाबी अंदाज में फैंस को बधाई देते हुए लिखा-तुहानू सारायां नूं लोहड़ी दीयाँ लक्ख लक्ख वधाईयाँ!!
वहीं, अक्षय कुमार, संजय दत्त, शिल्पा शट्टी और सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी।