main page

WOW! बॉक्स ऑफिस पर इस दिन दस्तक देगी Housefull 5, अक्षक कुमार ने की यह बड़ी अनाउंसमेंट

Updated 30 June, 2023 12:46:55 PM

इस दिन रिलीज होगी Housefull 5

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में एक 'हाउसफुल' (Housefull) अपने अगले पार्ट को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में है। वहीं अब 'हाउसफुल' फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) बहुत जल्द हाउसफुल का अगला पार्ट (Housefull 5) लेकर आने वाले हैं।

 

इस दिन रिलीज होगी Housefull 5
इस बात की जानकारी फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने दी है। जी हां, थोड़े देर पहले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म इसी साल दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

वहीं जैसे ही अक्षय ने अपने फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया, पोस्टर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'कॉमेडी किंग इज बैक'। तो कई यूजर्स 'हाउसफुल 5 के साथ-साथ 'हेरी फेरी 3' के लिए भी एक्साइटेड दिखें। बता दें कि इस पोस्ट पर अक्षय ने रितेश देशमुख को टैग किया है। ऐसे में यह बात को कंफर्म हो गई कि फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के नाम से पर्दा नहीं उठा है। बता दें कि साजिद नाडियावाला की यह फ्रेंचाइजी अक्षय कुमार की जबरदस्त कॉमेडी के लिए जानी जाती। 

Content Editor: Sonali Sinha

Akshay KumarHousefull 5Housefull 5 release dateHousefull 5 Diwali 2024

loading...