main page

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते

Updated 09 September, 2018 12:08:40 PM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 51वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। अक्षय इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से काफी पापुलर है। क्योंकि अक्षय अक्सर अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करते नजर आते है। अक्षय का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। आज भी उनके दोस्त और रिश्ते उन्हें राजीव के नाम से जानते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (akshay kumar) आज अपना 51वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। अक्षय इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से काफी पापुलर है। क्योंकि अक्षय अक्सर अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करते नजर आते है। अक्षय का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। आज भी उनके दोस्त और रिश्ते उन्हें राजीव के नाम से जानते हैं।

 

Bollywood Tadka, akshay kumar image,अक्षय कुमार इमेज

अक्षय का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की। अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की मार्शल आर्ट में दिलचस्पी थी। अक्षय ने 8वीं क्लास से मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में ‘मुए थाई’ भी सीखी थी।

 

Bollywood Tadka, akshay kumar photo,अक्षय कुमार फोटो

अक्षय बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट कर चुके हैं। अक्षय अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। वह रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। बॉलीवुड करियर की शुरुआत अक्षय ने साल 1991 में फिल्म सौगंध से की थी। खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरने वाले एक्टर हैं।

 

Bollywood Tadka, akshay kumar image,अक्षय कुमार इमेज

: Konika

अक्षय कुमारakshay kumar birthdayabout akshay kumarbollywood news in hindibollywood celebrity news

loading...