13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। यह त्योहार खासकर भारत के उत्तरी क्षेत्र में मनाया जाता है, लेकिन फिल्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हर साल इसकी खूब धूम देखने को मिलती है। सेलिब्रेटीज इस अवसर की लोगों को सोशल मीडिया पर खास वीडियो और पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत से लेकर और अभिषेक बच्चन ने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की शुभकामनाएं दीं है।
13 Jan, 2022 03:35 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। यह त्योहार खासकर भारत के उत्तरी क्षेत्र में मनाया जाता है, लेकिन फिल्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हर साल इसकी खूब धूम देखने को मिलती है। सेलिब्रेटीज इस अवसर की लोगों को सोशल मीडिया पर खास वीडियो और पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत से लेकर और अभिषेक बच्चन ने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की शुभकामनाएं दीं है।
हेमा मालिनी ने एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लोहड़ी मनाने वालों के लिए, आप सभी को दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लोहड़ी पर अपने भांगड़ा स्टाइल वर्कआउट की वीडियो शेयर कर लोगों को बधाई दी।
अक्षय कुमार ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- 'मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास, मक्की दी रोटी सरों दा साग, दाल दी खुशी ते अपनियां दा प्यार। मुबारक हो सारेआं नूं लोहड़ी दा त्योहार.'
कंगना रनौत
अभिषेक बच्चन
विक्की कौशल