main page

पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक , एक्टर ने लिखी ये बात

Updated 23 July, 2019 07:26:25 PM

लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वे 81 साल की थी, उनके निधन पर राज्य में 2 दिन का राज्यकीय शोक रखा गया है।

तड़का टीम. लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वे 81 साल की थी, उनके निधन पर राज्य में 2 दिन का राज्यकीय शौक रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Bollywood Tadka

 

स्वर्गीय शीला दीक्षित के अचानक निधन की खबर सुन उनके करीबी काफी हैरान हैं। उन्होंने इस साल का लोकसभा का इलेक्शन भी लड़ा था। हालांकि वह हार गई थी। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी दुख जताया है। 

 

Bollywood Tadka

अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनके यूं अचानक छोड़कर चले जाने से काफी दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली के विकास में काफी योगदान दिया।  

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा नेता और कवि कुमार विश्वास ने लिखा है कि "आप जैसी बेहद सौम्य और सुलझे विचारों की प्रगतिशील नेता का जाना न केवल इंडियन नेशनल कांग्रेस या दिल्ली, बल्कि पूरे देश की बड़ी क्षति है। ईश्वर आप को अपनी शांति-छाया में यथेष्ट स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है ! ॐ शान्ति ॐ। 

 

 

: Smita Sharma

Former Delhi Chief Minister DikshitCongress leader Sheila Dikshit passes awayDelhiSheila Dikshit passes away at the age of 81 yearsakshay kumarPM modi

loading...